फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   140 children remained absent in high school Hindi examination

Champawat News: हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 140 बच्चे रहे अनुपस्थित

Wed, 28 Feb 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
140 children remained absent in high school Hindi examination
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ के 85 और चंपावत के 40 परीक्षा केंद्रों में बुधवार को हाईस्कूल हिंदी और इंटर संगीत विषय की परीक्षा हुई। पिथौरागढ़ में 100 जबकि चंपावत में 40 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा के लिए जिले भर में 5188 छात्र पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 5088 छात्र उपस्थित रहे और 100 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर संगीत विषय की परीक्षा के लिए जिले भर में 30 छात्र-छात्राएं पजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। चेकिंग दल ने दूरस्थ परीक्षा केंद्रों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

इधर चंपावत में 39 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में 2947 बच्चे शामिल हुए जबकि 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 2987 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा के दिन मौसम ने भी परीक्षार्थियों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को खिली धूप के बीच परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव था लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद सबके चेहरे खिले नजर आए। सीईओ मेहरबान सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
कोट
हिंदी का प्रश्नपत्र बेहद आसान था। सभी उत्तर समय पर हल कर दिए थे। परीक्षा देते हुए किसी प्रकार का कोई डर नहीं लगा। - हिमांशी शर्मा, छात्रा, चंपावत।
--

पेपर काफी आसान आया था। अध्यापकों के पढ़ाए गए अधिकतर प्रश्न ही परीक्षा में पूछे गए थे। इससे परीक्षा और भी आसान हो गई। - अंजली जोशी, छात्रा, चंपावत।
--

हिंदी का प्रश्नपत्र काफी अच्छा आया था। कुछ प्रश्न कठिन आए थे लेकिन आसानी से हल कर लिया। हिंदी में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - खुशी कापड़ी, छात्रा, चंपावत।

--



परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व थोड़ी घबराहट थी लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र हाथ में आया, सारी घबराहट खत्म हो गई। आसानी से उत्तर दिए। - सुनीता रावत, छात्रा, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed