फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, जरूरी निर्देश दिए

एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, जरूरी निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, जरूरी निर्देश दिए
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने सोमवार को टनकपुर कोतवाली निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कोतवाली परिसर में पड़ी खाली जमीन बैरक बनाने, नए कर्मचारी भवनों के निर्माण प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने कोतवाली के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक योगेश दत्त, उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट, उप निरीक्षक मनोज कुमार, महिला पुलिस अधिकारी अंजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर बनबसा में भी एसपी ने बनबसा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को हथियारों को खोलने व बंद करने का अभ्यास भी कराया। मालखाने की व्यवस्था और रखरखाव पर स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को पूर्णागिरि मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा करने, पुराने मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के अलावा समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed