{"_id":"5c2f96ecbdec22569b2f08e7","slug":"131546622700-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में पाटी विजेता बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में पाटी विजेता बना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में पाटी ने बाराकोट को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ब्लॉक सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला खेल विभाग के तत्वावधान में स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पाटी और बाराकोट के बीच हुआ, इसमें पाटी ने बाराकोट को 33-12 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में बाराकोट ने चंपावत को 34-12 से, पाटी ने राधेहरि को 34-12 से हराया। मैचों के निर्णायक रवीश पचौली, ललित भट्ट, दुर्गेश जोशी, दिवाकर भट्ट आदि थे। उधर, स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अंडर-14 एवं 17 आयुवर्ग के अनुसूचित जाति के 28 बालकों का बीस दिनी एथलेटिक्स और बॉक्सिंग का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन पर प्रतिभागी बालकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, उपक्रीड़ाधिकारी जेएस मेहता, एलएस पाटनी, मोहसिन खान, चंद्रशेखर ओली आदि मौजूद थे।