{"_id":"5ad4e0874f1c1b65098b4c3d","slug":"131523900551-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत तामली ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत तामली ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से अंधेरा
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत तामली ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। एक हफ्ते पहले फुंका ट्रांसफॉर्मर अबतक ठीक नहीं हुआ है, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों खराब मौसम के दौरान तामली ग्राम पंचायत को बिजली की आपूर्ति करने वाला ट्रंासफार्मर फुंक गया था। इससे पूरे ग्राम पंचायत की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को मोबाइल रिजार्च कराने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण देवेंद्र जोशी, राजेश पांडेय, भुवन जोशी, मदन पांडेय आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने पर उन्होंने नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदलने की बात कही है।