{"_id":"5ad4df984f1c1b05418b4cfb","slug":"131523900312-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी विवाह का सीजन और ATM खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी विवाह का सीजन और ATM खाली
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बैंकों में नकदी की कमी और एटीएम खाली होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी विवाह का सीजन शुरू होने के साथ ही बैंकों में पैसों की कमी के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार को एसबीआई में लेन-देेन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
बैंक में कैश की कमी के कारण सामान्य उपभोक्ताओं को अधिकतम 30 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा था, जबकि शादी का कार्ड दिखाने पर उपभोक्ताओं को अधिकतम एक लाख रुपये तक का भुगतान किया गया। प्रभारी शाखा प्रबंधक जगदीश लाल वर्मा का कहना है कि चेस्ट ब्रांच से बैंक में मांग के अनुरूप कैश न मिलने के कारण दिक्कतेें हो रही हैं। इधर नगर क्षेत्र में लगे छह एटीएम शोपीस बने हुए हैं। लोग नगर के डाकबंगला रोड, वीर कालू सिंह माहरा चौक, पिथौरागढ़ मार्ग, मीनाबाजार में लगे एटीएम में कैश होने की उम्मीद से चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।