{"_id":"5ad0ea534f1c1b60098b4575","slug":"131523640915-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने निजी स्कूलों का पांच साल का ब्यौरा तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने निजी स्कूलों का पांच साल का ब्यौरा तलब किया
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। निजी स्कूलों की मनमानी और स्कूलों में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी स्कूलों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निजी स्कूलों को अपना पिछले पांच वर्ष का ब्यौरा मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा है।
इसके अंतर्गत स्कूलों को पांच वर्ष का सोसाइटी रजिस्ट्रेशन, जमा शुल्क, आय- व्यय का ब्यौरा, पानी, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी, पुस्तकालय, अग्निशमन, चहारदीवारी, भूमि, भवन की स्थिति, कक्षावार छात्र संख्या, कक्षा कक्षों के मानक, खेल मैदान की स्थिति, शिक्षकों की नियुक्ति व योग्यता आदि के बारे में जानकारी देनी होगी। डीएम ने कहा है कि समीक्षा में मानक के अनुसार स्कूल के न पाए जाने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित को पूरी टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करने और मानकों की जांच करने को कहा है।