{"_id":"5c378b9bbdec22738d0b4acd","slug":"121547144091-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई क्षेत्र पंचायत सीट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई क्षेत्र पंचायत सीट बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ग्रामीणों ने मोहनपुर, छीनीगोठ, टनकपुर और ज्ञानखेड़ा ग्रामसभा को मिलाकर एक क्षेत्र पंचायत सीट बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बीडीओ को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा कि नगरपालिका के परिसीमन में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों का काफी हिस्सा नगरपालिका में शामिल हो गया है। पूर्व में छीनीगोठ ग्रामसभा नायकखेड़ा बीडीसी क्षेत्र का हिस्सा था।
ग्रामीणों ने एक साथ लगे छीनीगोठ, टनकपुर, मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा ग्रामपंचायत क्षेत्र को मिलाकर एक बीडीसी सीट बनाने की मांग की है। छीनीगोठ ग्रामसभा के ग्रामीणों के लिए भी नायकखेड़ा बीडीसी क्षेत्र काफी दूर हो जाता है। ज्ञापन में बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, पूर्व ग्रामप्रधान शिवराज चंद, कमला चंद, प्रकाश चंद, मोहन सिंह, श्याम सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो