{"_id":"5bc37ae2bdec22695d35f257","slug":"121539537634-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था सुधारने को जल्द उठाए जाएंगे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था सुधारने को जल्द उठाए जाएंगे कदम
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दशहरा पर्व एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर नवागत कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक ली। इसमें यातायात, आवारा पशु समेत विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठी। कोतवाल ने कहा कि नवरात्र मेले के समाप्त होने के बाद कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। बैराज मार्ग में बैठकर नशा करने वालों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली परिसर में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था बुरी तरह पंगु हो गई है। मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, मुख्य बाजार से सब्जी मंडी को हटाकर वार्ड संख्या एक में लगाने की मांग उठाई।
कोतवाल ने दशहरा पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल चौधरी, भगवान चंद्र आर्य, रोहिताश अग्रवाल, धर्मानंद पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, सौरभ कलखुड़िया, सुभाष शारदा आदि थे।