{"_id":"66366aa9033f40298803acf3","slug":"12-green-oak-trees-cut-down-department-engaged-in-investigation-champawat-news-c-229-1-shld1026-107975-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बांज के 12 हरे पेड़ काटे, जांच में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बांज के 12 हरे पेड़ काटे, जांच में जुटा विभाग
Sat, 04 May 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 04 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर क्षेत्र से करीब दो किमी दूर वन स्टॉप सेंटर कार्यालय के पास के जंगल में अज्ञात लोगों की ओर से बांज के 12 हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पेड़ काटने की जानकारी विभाग को दे दी है।
लोगों का कहना है कि गुपचुप तरीके से पेड़ों को काट दिया गया है। लोगों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर जांच की। इसमें 12 हरे पेड़ काटने की पुष्टि हुई। विभाग पेड़ काटने वालों का पता लगाने में जुट गया है। रेंजर बृजमोहन टम्टा ने कहा कि पेड़ काटने वालों को चिह्नित कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद