{"_id":"5beb08f8bdec2269360cbc0e","slug":"11542129912-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खच्र की जांच के लिए तिथि का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खच्र की जांच के लिए तिथि का निर्धारण
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की जांच और लेखा जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया है कि अध्यक्ष और सदस्य के प्रथम व्यय लेखे के प्रथम निरीक्षण के बाद निर्वाचन व्यय लेखे का द्वितीय निरीक्षण 15 नवंबर को सुबह 10 से 5 बजे तक और लेखा समाधान की बैठक 16 नवंबर को 11 बजे से होगी।
नगरपालिका टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय टनकपुर, नगर पालिका चंपावत के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय और नगर पंचायत लोहाघाट के लिए उप कोषाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में व्यय लेखा का परीक्षण किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा है कि व्यय लेखा परीक्षण के लिए प्रत्याशी या उसके अधिकृत अभिकर्ता को प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन की समाप्ति के 30 दिन के भीतर सभी प्रत्याशियों को समस्त प्रपत्रों, रसीदों सहित अनिवार्य रूप से निर्वाचन व्यय लेखा जमा करना होगा।