{"_id":"5a52599c4f1c1b40198b5614","slug":"11515346332-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोग राशि अभियान को सफल बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोग राशि अभियान को सफल बनाने का संकल्प
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा नगर मंडल की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के देश व्यापी आजीवन सहयोग राशि अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कांतिबल्लभ जोशी एवं सुकुमार राय ने आजीवन सहयोग राशि भेंट की। सहयोग निधि का शुभारंभ कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से धनराशि जुुटाकर दस लाख रुपये का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया गया।
पार्टी के नगर कार्यालय में आजीवन सहयोग राशि के जिला प्रभारी एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय की मौजूदगी एवं नगर महामंत्री निगम गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने पार्टी के आजीवन सहयोग निधि के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता एलडी गहतोड़ी, नगर मंडल महामंत्री एडवोकेट विजय शुक्ला, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, महेश सक्सेना, संजीव आर्य आदि मौजूद थे।