{"_id":"59ac3b464f1c1bf5278b4fb6","slug":"11504459590-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से कटाव की जद में आया प्राचीन पूर्णागिरि पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से कटाव की जद में आया प्राचीन पूर्णागिरि पैदल मार्ग
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बारिश से उफनाए नालों से पूर्णागिरि मार्ग के गांवों में भारी कटाव हुआ है। टनकपुर-पूर्णागिरि प्राचीन पैदल मार्ग भी कटाव की जद में आ गया है। वहीं खेतखेड़ा मार्ग की ओर भी तेजी से कटाव हो रहा है। चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कटाव रोकने को कारगर कदम उठाने की मांग की है।
बरसात के दिनों में नदी-नालों से कटाव की समस्या बढ़ जाती है। एक ओर शारदा तो दूसरी ओर से किरोड़ा एवं अन्य बरसाती नाले तेजी से कटाव कर रहे हैं। किरोड़ा नाला थ्वालखेड़ा गांव के लिए खतरा बनता जा रहा है। ग्रामीणों की कई एकड़ भूमि नाले के कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। इधर, पिछले तीन दिन लगातार हुई बारिश से उफनाए नदी-नालों से भी उचौलीगोठ, खेतखेड़ा, थ्वालखेड़ा गांव की ओर काफी कटाव हुआ है। टनकपुर-पूर्णागिरि प्राचीन पैदल मार्ग भी शारदा से हो रहे कटाव की जद में आ गया है। खेतखेड़ा में मदन महर और अनिल सिंह की काफी भूमि शारदा के कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय, ग्रामीण श्याम सिंह, पुष्कर सिंह, यशवंत सिंह आदि ने प्रशासन से कटाव की रोकथाम के लिए शीघ्र वायरक्रेटों का निर्माण या फिर कोई अन्य बचाव कार्य करने का आग्रह किया है।