{"_id":"59a99a2f4f1c1b4f738b4b22","slug":"11504287279-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
स्व. मेजर ध्यान चंद जयंती के उपलक्ष्य में खेल पखवाड़े के तहत विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों की कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नर्सरी एवं प्ले कक्षा के बच्चों की स्वाद प्रतियोगिता में यश टम्टा ने बाजी मारी।
एलकेजी वर्ग में दिव्यांश विश्वकर्मा ने पहला पुरस्कार जीता। नर्सरी वर्ग की गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता में हार्दिक चौहान अव्वल रहे। एलकेजी वर्ग में अर्श कोहली प्रथम रहे। नर्सरी वर्ग की जलेबी रेस में यश टम्टा, एलकेजी वर्ग में अहलाज, यूकेजी की गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता में पार्थ गढ़कोटी, यूकेजी की जलेबी रेस में पार्थ गड़कोटी ने पहला स्थान पाया। कक्षा एक और दो के बालकों की 50 मीटर दौड़ में जीवन पांडेय सबसे तेज दौड़े। बालिका वर्ग में समीक्षा सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीता।
लेमन रेस में तनीषा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन, चार के बालकों की 50 मीटर दौड़ में सुयश कलखुड़िया, बालिका वर्ग में माही जोशी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुयश कलखुड़िया, बालिका वर्ग में सौभ्या लोहिया, बालक वर्ग की एकल बैडमिंटन में लक्ष्य भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी मुकाबले में आलराउंडर का खिताब निशांत बोहरा, रेडर का राज सिंह रैंसवाल, डिफेंडर का खिताब अक्षय चंद ने जीता। आयोजन में प्रधानाचार्य नवलकिशोर तिवारी, प्रबंध अजय देउपा, अनिल पालीवाल, सुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु पाटनी, गीता देउपा, मोनिका ओली आदि ने सहयोग दिया।