{"_id":"5c3f7676bdec2273a74cefe6","slug":"111547662966-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन रोड से बड़ोली में जल्द शुरू होगी पेड़ों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन रोड से बड़ोली में जल्द शुरू होगी पेड़ों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन रोड से बड़ोली तक बनने वाली सड़क के लिए पेड़ों की गिनती का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की ओर से वन विभाग को पेड़ों की गिनती करने के लिए पत्र भेजा गया है।
समरेखण के चलते लंबे समय से धौन रोड-बड़ोली विवादों में रही है। एक पक्ष मझेड़ा होते हुए सड़क निर्माण की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष मझेड़ा से इत्तर सड़क निर्माण की पैरवी करता है। इसे लेकर चले आंदोलनों के बीच प्रशासन की ओर से कई बार जांच भी कराई जा चुकी है। अलबत्ता जांच के बाद मझेड़ा होते हुए रोड को ले जाना तकनीकी रूप से संभव नहीं बताया गया। इसके बाद अब फिर से काम शुरू करने की कवायद चल रही है।
6.550 किलोमीटर लंबी सड़क पर अब तक तीन किमी सड़क तक चिन्हीकरण का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा तीन किमी सड़क में ग्रामीणों की अनापत्ति है। सड़क के लिए शासन स्तर से पहली ही 444.22 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि धौन रोड-बड़ोली सड़क पर पेड़ों की गिनती के लिए वन विभाग को पत्र भेज दिया है। जल्द ही पेड़ों की गिनती शुरू हो जाएगी।