{"_id":"5c168dbcbdec22555b4b2e72","slug":"111544981948-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं की फोल्डस्कोप कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं की फोल्डस्कोप कार्यशाला आयोजित
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की फोल्डस्कोप कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियां दी गई। जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यशाला का प्रभारी प्राचार्य डॉ. रितु मित्तल ने शुभारंभ किया। कार्यशाला समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र राठौड़ ने फोल्डस्कोप के आविष्कार और उसके उपयोग की जानकारी दी।
बताया कि भारतीय वैज्ञानिक प्रो. मनु प्रकाश ने फोल्डस्कोप की खोज की थी, जो वर्तमान में अमेरिका में वैज्ञानिक हैं। असम से आए प्रो. एसजे महंता ने पानी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों को फोल्डस्कोप से देखने और उसके उपयोग पर जानकारी दी। डॉ. पीजे हजारिका, कुविवि से आए डॉ. कपिल खुल्बे ने फोल्डस्कोप के संयोजन और हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर में उसके उपयोग पर प्रकाश डाला। वहां डॉ. जेसी जोशी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. मंजू जोशी आदि मौजूद थे।