फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   108 ambulance should be deployed in Sukhidhang Brijnagar

Champawat News: सूखीढांग बृजनगर में तैनात की जाए 108 एंबुलेंस

Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance should be deployed in Sukhidhang Brijnagar
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत एनएच पर दूरस्थ सूखीढांग बृजनगर में 108 एंबुंलेंस की तैनाती नहीं होने से दो दर्जन ग्राम पंचायतों के जरूरतमंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तल्ला पाल बिलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी ने कहा कि पांच वर्ष पहले तक यहां एक एंबुलेंस रहती थी। अब उसे टनकपुर में भेज दिया गया है। उन्होंने एंबुलेंस तैनात न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समिति के संयोजक जोशी ने बताया कि सूखीढांग बृजनगर में वर्ष 2024 तक तैनात एंबुलेंस तल्ला मल्ला पाल विलौन क्षेत्र के दो दर्जन ग्राम पंचायतों के साथ हाईवे पर हादसों के घायलों को अस्पताल ले जाने में लगी थी। पिछले 11 महीने से एंबुलेंस का प्रयोग टनकपुर में किया जा रहा है। इससे जरुरतमंदों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। लोगों को निजी वाहन किराए में लेकर जाना पड़ रहा है। जून में प्रसिद्ध रीठा साहिब में जोड़ मेला लगने वाला है। सिख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा के लिए रास्ते में कोई व्यवस्था नहीं है। समिति की ओर से शीघ्र सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed