फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट को मिलेगी जाम से निजात!

लोहाघाट को मिलेगी जाम से निजात!

Mon, 10 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट को मिलेगी जाम से निजात!
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में अक्सर लगने वाला जाम लोगों के लिए सिरदर्द बनता रहा है। अब पुलिस विभाग ने जाम से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू की हैै। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने जाम से राहत दिलाने के लिए पंचेश्वर तिराहे के पास बहुमंजिला टैक्सी स्टैंड बनाने बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा है। इसके लिए 82 लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


पंचेश्वर तिराहे के पास प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड में 30 से अधिक टैक्सियां पार्क हो सकेंगी। पुलिस विभाग ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग से आगणन तैयार करवाया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के लिए 82 लाख रुपये का आगणन बनाया गया है। टैक्सी स्टैंड के पास पिथौरागढ़ पुल के पास गधेरे में सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस स्टैंड के बनने से सड़क के किनारे लोगों को वाहन पार्क करने की झंझट से भी निजात मिलेगी और आम नागरिकों को जाम की दुश्वारी नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि पूर्व में इसके लिए नगर पंचायत की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अलबत्ता उन्होंने पुलिस अधीक्षक की पहल को लोगों के हित में उठाया कदम बताया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि प्रस्ताव को शासन को भेज जल्द से जल्द मंजूरी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed