फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिविर के जरिए होगा सौभाग्य योजना के कनेक्शनों का वितरण

शिविर के जरिए होगा सौभाग्य योजना के कनेक्शनों का वितरण

Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिविर के जरिए होगा सौभाग्य योजना के कनेक्शनों का वितरण

विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगाकर सौभाग्य योजना के तहत नए विद्युत कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उर्जा निगम ने विभिन्न स्थानों पर शिविरों के स्थान और प्रभारी अधिकारियों का रोस्टर तय कर दिया है।

उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या ने बताया कि शिविरों में बीपीएल और एपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना के तहत नए कनेक्शन जारी करने के साथ ही विद्युत बिलों में संशोधन कराने के साथ ही बिलों को जमा किया जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत बिल और अवशेष देयकों का भुगतान समय से जमा न करने पर संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को पाटी के मौनकांडा, 18 को बाराकोट, 19 को चमदेवल, 20 अप्रैल को अमोड़ी और गल्लागांव, 21 को चौमेल, 23 अप्रैल को मंच, पुल्ला, चंदनी, 24 को भिंगराड़ा और गढ़ीगोठ, 25 को चल्थी, रैगांव, फागपुर, 26 को देवीधुरा और पचपकरिया, 27 अप्रैल को तामली, पाटी और बनबसा मीना बाजार में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed