{"_id":"5aa95f014f1c1baf758b57bb","slug":"101521049345-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों के स्वान केंद्रों का प्रथम ट्रायल सफल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों के स्वान केंद्रों का प्रथम ट्रायल सफल रहा
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के विकासखंडों में स्थापित स्वान (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) केंद्रों का बुधवार को प्रथम ट्रायल सफल रहा। खंड विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासखंडों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को देंगे। सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि स्वान केंद्रों के उपयोग से समय की बचत और शासकीय धनराशि की बचत भी होगी।
बुधवार को जिले के स्वान केंद्र के माध्यम से विकास भवन कक्ष में स्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केंद्र के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने खंड विकास अधिकारियों, डीपीओए, एडीओ और स्वान केंद्र के प्रभारियों के साथ इंदिरा आवास, मनरेगा आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को वर्ष 2017-18 और उससे पूर्व के कार्यों को प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहां सीनियर नेटवर्क इंजीनियर स्वान देवेंद्र ध्यानी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, एसएस सामंत आदि थे।