{"_id":"5a87194a4f1c1b93268ba767","slug":"101518803274-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सड़क की कब मरम्मत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सड़क की कब मरम्मत होगी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट विकासखंड में लोनिवि की ओर से निर्मित की गई कामाज्यूला-भनार-रैघाड़ी सड़क की बदहाली के विरोध में रैघाड़ी के ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि छह वर्ष पूर्व निर्मित की गई सड़क वर्तमान में पूरी तरह से बदहाल हो गई है। इस संबंध में पूर्व में तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मार्ग पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगने के साथ ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो वह जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान भोपाल सिंह, कुंदन सिंह, प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र, महेश सिंह, देव जोशी, गिरीश चंद्र, बहादुर सिंह, नीरज जोशी सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।