{"_id":"65579fd2291b07c699069dd6","slug":"10-km-bypass-will-be-built-through-tunnel-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-3403-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: .चंपावत में सुरंग के जरिये बनेगा 10 किमी बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: .चंपावत में सुरंग के जरिये बनेगा 10 किमी बाईपास
Fri, 17 Nov 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत मुख्यालय में बारहमासी सड़क में टनल (सुरंग) के जरिए किया जाएगा बाइपास का निर्माण। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के मध्य में पडऩे वाले चंपावत नगर में बाईपास निर्माण संबंधी एक और बाधा पार हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोहाघाट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को राष्ट्रीय रााजमार्ग प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। अब पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर चंपावत में सुरंग (टनल) के जरिये बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि चंपावत में 2.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास की डीपीआर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। करीब 10 किमी लंबाई के प्रस्तावित बाईपास के निर्माण से मुख्यालय के सैकड़ों भवन स्वामियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बनी उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने तीन वर्ष पहले प्रस्तावित बाईपास के निर्माण में पर्यावरणीय क्षति को कम करने के निर्देश दिए थे।
लोहाघाट और पिथौरागढ़ में बाईपास निर्माण के लिए होगा सर्वे
चंपावत। जिला मुख्यालय के साथ ही लोहाघाट और पिथौरागढ़ नगर के लिए भी अच्छी खबर है। जल्द ही लोहाघाट और पिथौरागढ़ नगर में भी भूमिगत बाईपास निर्माण के लिए सर्वे किया जाएगा। इससे पूर्व एनएच की ओर से पांच बार निविदाएं आमंत्रित करने के बावजूद कोई भी कंसल्टेंसी एजेंसी लोहाघाट और पिथौरागढ़ नगर में बाईपास के सर्वे के लिए आगे नहीं आई। राजमार्ग प्राधिकरण ने एक बार फिर दोनों स्थानों पर बाईपास सर्वे के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
कोट
जल्द ही वन अधिनियम संबंधी आपत्तियों के निस्तारण के बाद चंपावत बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा। पिथौरागढ़ और लोहाघाट में टनल के जरिये बाईपास सर्वे के लिए चार बार टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद भी कोई संस्था नहीं मिल पाई थी। अब पांचवीं बार में सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। - सुनील कुमार, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोहाघाट।