{"_id":"64e60c8d9a2a215f210992cb","slug":"women-themselves-removed-the-encroachment-from-the-forest-land-then-took-the-charapati-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1842-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिलाओं ने वन भूमि से स्वयं हटाया अतिक्रमण, फिर ले गईं चारापत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिलाओं ने वन भूमि से स्वयं हटाया अतिक्रमण, फिर ले गईं चारापत्ती
Wed, 23 Aug 2023 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
शिकायत के बाद भी वन विभाग नहीं कर रहा था कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के कौंज पोथनी गांवों की महिलाओं ने गांव की वन पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाया। वन भूमि पर गोशाला निर्माण व खेती की जा रही थी जिस कारण महिलाएं चारापत्ती नहीं ला पा रही थीं। महिलाओं ने वन विभाग से इसकी शिकायत भी की लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।इसके बाद महिलाओं ने यहां से अतिक्रमण हटाया और यहां लगाई गई तारबाड़ को हटाकर चारापत्ती ले गईं।
कौंज-पोथनी गांव में पिछले करीब आठ साल से वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अलकनंदा वन प्रभाग के अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की ताकि वे चारापत्ती ला सकें लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साईं महिलाएं बुधवार सुबह नौ बजे एकत्रित हुईं और गांव के समीप ही पांच जगहों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटा दिया। इसके बाद महिलाओं ने यहां से चारापत्ती का कटान किया। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी, आशा देवी, मंजू, सोनी, सुरेशी, वीरा देवी, उर्मिला, वेदवती, शकुंतला, पूजा, मीरा, सतेश्वरी, प्रेमा, सोनिया, सरिता देवी और हेमंती देवी आदि मौजूद रहे।
कोट
- कौंज पोथनी गांव में कब्जाधारियों से शीघ्र स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यदि वन भूमि पर कब्जा मिला तो उसे हटाया जाएगा। - सर्वेश दुबे, डीएफओ, अलकनंदा वन प्रभाग, गोपेश्वर, चमोली।