{"_id":"6aaa2b983bf05b474705b979","slug":"ghansali-rain-accident-7-year-old-boy-swept-away-in-flash-water-body-recovered-chamoli-uttarakhand-weather-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, एक किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, एक किमी दूर मिला शव
Wed, 16 Sep 2026 11:35 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली )
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली )
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:35 AM IST
सार
मूसलाधार बारिश के बाद घनसाली के दोणी गांव में अचानक बढ़े पानी के बहाव ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंगलवार शाम खेलते समय लापता हुआ सात वर्षीय आरव रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह मृत मिला।
विज्ञापन
बच्चे का शव बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय बच्चा तेज पानी के बहाव में बह गया। आज बुधवार सुबह करीब घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि आरव पुत्र अरविंद, उम्र सात वर्ष, निवासी ग्राम दोणी, घनसाली मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ घनसाली की टीम ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक बच्चे की तलाश की गई। बुधवार सुबह भी अभियान जारी रखा गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार बच्चे के शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ग्राम दोणी में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।