आगामी फरवरी माह में होगी स्कीइंग चैंपियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक स्थल औली में नेशनल जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर बुधवार को खेल सचिव शैलेश बगोली की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में विंटर गेम्म एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एसएस पांग्ती ने बताया कि अभी तक आयोजन को लेकर कोई तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है।
इसके लिए शीघ्र ही जोशीमठ में लोगों के साथ ही पर्यटन विभाग जीएमवीएन, स्कीइंग व खेलों के आयोजन से जुडे़ लोगों की बैठक होगी।
एसएस पांगती ने कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन की तकनीकी और आयोजन से जुडे़ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के शीघ्र जोशीमठ में बैठक कर निर्णय लिए जाएंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में औली में स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त बर्फ रहती है।
बर्फ की उपलब्धता को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन चार से पांच दिनों तक किया जाएगा। बैठक में चैंपियनशिप के साथ ही एक सप्ताह तक होने वाले कार्निवाल के आयोजन पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विंटर गेम्म एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, जीएमवीएन, पर्यटन विभाग, निम और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद थे।
जनवरी में होंगे स्कीइंग कोर्स
जीएमवीएन औली की ओर से बर्फबारी होने के बाद जनवरी माह से सात दिवसीय विभिन्न स्कीइंग कोर्स का आयोजन किया जाएगा। जीएमवीएन के प्रबंधक मदन पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए आनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।