{"_id":"590f48be4f1c1b054b850d3d","slug":"traveler-s-rally-in-badrinath-for-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में दूसरे दिन भी यात्रियों का रैला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में दूसरे दिन भी यात्रियों का रैला
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Sun, 07 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे दिन भी तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ा। रविवार को 10880 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। दो दिनों में ही बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का आंकड़ा पचास हजार के पार हो गया है। अभी तक 53535 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेक चुके हैं। साथ ही करीब 35 हजार तीर्थयात्री ब्रह्मकपाल में अपने पितरों का तर्पण कर चुके हैं। रविवार को बदरीनाथ धाम के तप्तकुंड में रात दो बजे से ही तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ने लगा था।
विज्ञापन
बदरीनाथ यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की अच्छी-खासी संख्या को देखते हुए यात्रा पड़ावों के व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट जल्दी खुल जाने से तीनों धामों की यात्रा कर अधिकांश तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम के तीर्थयात्री ऊखीमठ के रास्ते बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
6110 श्रद्धालुओं ने किए केदार दर्शन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। केदारनाथ यात्रा के पांचवें दिन 6110 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जिसमें 3284 पुरुष, 2663 महिलाएं, 158 बच्चे और तीन विदेशी यात्री शामिल हैं। बाबा के दर्शन के उपरांत अधिकांश भक्तों ने भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन