{"_id":"5915e7354f1c1b1d68852265","slug":"threat-to-connect-four-dhams-with-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों धामों को रेल लाइन से जोड़ने में खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों धामों को रेल लाइन से जोड़ने में खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 12 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद जी सरस्वती के जोशीमठ आगमन पर भक्तों ने उनका फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। शंकराचार्य के अपने मठ में पहुंचने पर यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया। उन्होंने चारों धामों को रेल सेवा से न जोड़ने की बात की।
विज्ञापन
शंकराचार्य वासुदेवानंद जी सरस्वती शुक्रवार सुबह 11 बजे गांधी मैदान में पहुंचे। यहां भक्तों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे अपने भक्तजनों के साथ अपने मठ में विराजमान हुए। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने चार धामों को रेल सेवा से जोड़ने की सरकार की पहल को गलत बताया।
विज्ञापन
कहा कि सरकार चार धामों को पर्यटन से न जोडे़ं। कहा कि रेल लाइन बिछाने के लिए बड़े पैमाने पर सुरंगों का निर्माण किया जाएगा, जिससे चट्टानें खोखली हो जाएंगी और खतरा बढ़ जाएगा। चट्टानें खोखली होंगी और आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार की यह योजना भी सफल नहीं होगी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद कपरवाण, किशोर पंवार, कुलदीप कठैत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, शांता भट्ट, कुंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन