{"_id":"6ae72c82b73cef4c850e4de8","slug":"five-day-fair-in-lohajung-from-23rd-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-127619-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोहाजंग में पांच दिवसीय मेला 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोहाजंग में पांच दिवसीय मेला 23 से
Sun, 01 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक दिवंगत शेर सिंह दानू की स्मृति में पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेला 23 नवंबर से शुरू होगा। मेले के सफल संचालन के लिए समिति का गठन करते हुए इंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष बनाया गया। समिति ने मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण भेजा है। मेले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र उनियाल की स्मृति में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि सांस्कृतिक समारोह मुख्य आकर्षण होगा। इसमें प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार और महिला मंडल भी प्रस्तुति देंगे। मेला परिसर में खेलकूद, गोष्ठी और विभागों के स्टॉल लगेंगे। स्थानीय उद्यमी जैविक उत्पादों के स्टॉल भी लगाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लकी ड्रा भी मेले का आकर्षण होगा। संवाद
डामरीकरण के कारण देवाल बाजार रहा बंद
देवाल। बाजार में डामरीकरण होने पर रविवार को देवाल बाजार बंद रहा। स्टेट हाईवे थराली-देवाल-वाण मार्ग के 22 किमी पर हॉटमिक्स व सुधारीकरण किया जा रहा है। रविवार को देवाल बाजार में डामरीकरण के कारण देवाल बाजार पूर्णरूप से बंद रहा। व्यापार संघ की अपील पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि इस सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा है। रविवार को देवाल बाजार में दूसरे लेयर का हॉटमिक्स भी कर दिया गया।संवाद