{"_id":"6ae72afea44d6f45160fa683","slug":"students-studying-geological-movements-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-121727-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूगर्भीय हलचलों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूगर्भीय हलचलों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी
Sun, 01 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एमएससी प्रथम वर्ष के भूगर्भ विज्ञान के छात्र-छात्राएं इन दिनों चमोली से ज्योतिर्मठ तक फील्ड स्टडी कर हिमालय की भूगर्भीय संरचना और पर्वत निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझ रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थी चट्टानों की बनावट, भूगर्भीय बदलावों और भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही प्राकृतिक हलचलों का मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी भी जुटा रहे हैं।
छात्रा मीनाक्षी ने बताया कि स्थलीय अध्ययन से हिमालय की संरचना और भूगर्भीय गतिविधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिल रहा है। भूगर्भ विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. राजकुमार ने बताया कि भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के आपसी टकराव और हलचल से हिमालय का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टडी से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल रहा है। संवाद