{"_id":"6ae72bb23fc7f68857064d62","slug":"meena-tiwari-is-grooming-the-ramlila-performers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121728-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रामलीला के कलाकारों को संवार रहीं मीना तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रामलीला के कलाकारों को संवार रहीं मीना तिवारी
Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में इन दिनों रामलीला मंचन की धूम है। मंचन के पात्रों को जीवंत बनाने में तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता मीना तिवारी अहम भूमिका निभा रही हैं। वह रामलीला के कलाकारों का शृंगार कर उन्हें मंच के अनुरूप तैयार कर रही हैं। पात्रों के अभिनय और किरदार के अनुरूप उनका रूप सजाने में मीना को विशेष दक्षता हासिल है। रामलीला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी मांग बढ़ जाती है। मीना तिवारी गौथल स्वयं सहायता समूह की सचिव भी हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान देने के साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। संवाद