{"_id":"691492cfe28bfe032a05edb4","slug":"the-water-of-rishi-ganga-freezes-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115694-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ में जम गया ऋषि गंगा का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ में जम गया ऋषि गंगा का पानी
Wed, 12 Nov 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में ठंड से इस तरह जमने लगा ऋषि गंगा का पानी। संवाद
फोटो
रात में माइनस 8 से 10 डिग्री पहुंच रहा तापमान, बदरीश झील पर जमी बर्फ की परत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषि गंगा का पानी जम गया है। बदरीश झील में बर्फ की परत बन रही है। देर रात को धाम में तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है।
बदरीनाथ धाम में अक्तूबर माह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के कारण यहां बहने वाले नदी नाले जमने लगे हैं। पहाड़ी पर बहती ऋषिगंगा की जलधारा जमकर बर्फ बन गई है। स्थानीय निवासी रामनारायण भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम साफ होने से रात को पाला पड़ रहा है और वह सुबह तक जम रहा है। दोपहर को धूप खिलने पर कुछ राहत मिल रही है लेकिन दोपहर दो बजे के बाद ठंडी हवा चलनी शुरू हो रही है। संवाद