फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The palanquins of Goddess Rajrajeshwari Maa Nanda were installed in the *mandap* at Kurud.

Chamoli News: कुरुड़ में मंडप में विराजमान हुईं राजराजेश्वरी मां नंदा की डोलियां

Thu, 03 Sep 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
The palanquins of Goddess Rajrajeshwari Maa Nanda were installed in the *mandap* at Kurud.
फोटो
विज्ञापन

जयकारों के साथ मां नंदा की बड़ी जात के शुभारंभ की प्रक्रियाएं हुईं शुरू, श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी गईं डोलियां
चौसिंग्या खाडू के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, गूंजे जय मां नंदा के जयकारे
तीन दिवसीय नंदा मेला हुआ शुरू, 5 सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी मां नंदा की डोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी-
कुरुड़ (चमोली)। सिद्धपीठ कुरुड़ से मां नंदा की बड़ी जात के शुभारंभ की प्रक्रियाएं बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ शुरू हो गईं। मंत्रोच्चारण और विशेष पूजाओं के बाद दशोली और कुरुड़ की राजराजेश्वरी मां नंदा की डोलियों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंडप में विराजमान किया गया। वहीं सुंग गांव से जयकारों के बीच चौसिंग्या खाडू को कुरुड़ मंदिर लाया गया। इस दौरान मां नंदा अवतारी पुरुष मुंशी चंद्र गौड़ पर अवतरित हुईं और बड़ी जात के सफल आयोजन का आशीर्वाद दिया।
उत्तराखंड में मां नंदा को माता पार्वती के स्वरूप के साथ बेटी, बहन और लोकमाता के रूप में पूजा जाता है। हर 12 वर्ष में होने वाली नंदा राजजात के इतर इस वर्ष सिद्धपीठ कुरुड़ से पहली बार मां नंदा की बड़ी जात आयोजित की जा रही है। बड़ी जात को लेकर यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे कुरुड़ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। पंडित मुंशी चंद्र गौड़, मंशाराम गौड़ और संजय गौड़ ने मां नंदा के शृंगार पूजा के साथ संकल्प पूजा कराई। पांच सितंबर को मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए विदा होंगी। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) हरेंद्र सिंह रावत, डोली के पुजारी नरेश गौड़ और अशोक गौड़, कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला सहित सदस्यों ने बड़ी जात के सफल आयोजन का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इंसेट
राजी-खुशी राखी नंदा, मैत्युं को मुलुक.....
मंदिर परिसर के समीप बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय नंदा मेले का भी शुभारंभ हुआ। नंदानगर की ब्लॉक प्रमुख हिमा देवी ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर कुरुड़, नंदानगर, कुंडबगड़, राइंका कुंडबगड़ सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मां नंदा के जागर जा मेरी नंदुला, तै ऊंचा कैलासुं.., कुरुड़ की नंदा भगोती..., राजी-खुशी राखी नंदा, मैत्युं को मुलुक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन अध्यक्ष दशरथ सिंह बिष्ट, मंदिर कमेटी के सचिव हर्षवर्द्धन बिष्ट, नरेश गौड़, अशोक गौड़, ग्राम प्रधान कुरुड़ हेमा देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed