{"_id":"6aa286aa8aeb9949480eb67e","slug":"pavitra-tamta-to-receive-the-shikshak-gaurav-award-gopeshwar-news-c-48-kpg1001-126493-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पवित्रा टम्टा को मिलेगा शिक्षक गौरव अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पवित्रा टम्टा को मिलेगा शिक्षक गौरव अवाॅर्ड
Thu, 10 Sep 2026 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
कर्णप्रयाग। शिक्षिका डॉ. पवित्रा टम्टा को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से शिक्षक गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 20 सितंबर को नई दिल्ली में दिया जाएगा। शिक्षिका डॉ. पवित्रा टम्टा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 51 विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मंच की ओर से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पवित्रा टम्टा (पम्मी नवल) शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ पौराणिक जागरों के संरक्षण के लिए भी काम करती है। वर्तमान में वे राप्रावि टंगसा में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। संवाद
राज्य आंदोलनकारियों ने डीएम को भेजा ज्ञापन
कर्णप्रयाग। पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल में चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारियों ने जल्द चिह्नीकरण करने की मांग की। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के दिलबर सिंह रावत सहित अन्य ने एसडीएम थराली के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने सभी दस्तावेज प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। ऐसे में इन दस्तावेजों की जांच कर जल्द चिह्नीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। संवाद