फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The movie "Happy to be part of" the world will be seen in Chamoli

फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आएंगे चमोली के जगत

Tue, 16 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 16 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

कमांडो और मांझी में अपने बेहतर अभिनय से बॉलीवुड में धाक जमा चुके चमोली जिले के जगत रावत जल्द ही हिंदी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अगस्त को रिलीज हो रही है। जगत को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


करीब एक दशक तक गोपेश्वर की अक्षत नाट्य संस्था के माध्यम से नाटक और रंगमंच में अपनी छाप छोड़ने के बाद जगत रावत अब बॉलीवुड में धूम मचा रहा है। फिल्म में जगत रावत पाकिस्तानी रिटायर्ड अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।
विज्ञापन


फिल्म में अभिनेता अभय देओल हैं। जगत रावत इन दिनों सोनी टीवी पर चल रहे सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में भी डा. सोनाक्षी बोस के पिता के रुप में भी नजर आ रहे हैं। अक्षत नाट्य संस्था के सचिव ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि जगत का नाट्य संस्था से बॉलीवुड तक का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed