{"_id":"dc63d07603de032c474562f10f4d0674","slug":"terror-of-lepord-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलंगी से मैखुरा तक गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलंगी से मैखुरा तक गुलदार की दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 23 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली पट्टी के गांवों में गुलदार मवेशियों को निवाला बना रहा है। सोमवार की सुबह जहां गुलदार ने कांचुला में गाय को निवाला बनाया, वहीं मंगलवार सुबह सिलंगी और बुधवार रात को मैखुरा में एक दुधारू गाय को निवाला बनाया।
विज्ञापन
गुलदार इसी क्षेत्र में 14 जनवरी से अब तक पांच पशुओं को मौत के घाट उतार चुका है जबकि एक को घायल किया है।
मैखुरा के ग्राम प्रधान राकेश लाल और गणपति प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात को गुलदार ने रामप्रसाद की गोशाला तोड़कर उनकी जर्सी गाय को निवाला बना लिया।
रामप्रसाद ने ऋण लेकर गाय खरीदी थी। बणसोली में 14 जनवरी को गुलदार ने दो गायों को निवाला बनाया, जबकि 19 जनवरी को कांचुला, 20 को सिलंगी और 21 को मैखुरा में गुलदार ने गाय का शिकार किया। मनोज डिमरी ने बताया कि गांव में कई गोशालाओं पर गुलदार लगातार हमले कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं सुबह शाम गुलदार बस्तियों में भी धमक रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला रावत, स्वर्का की प्रधान किरन, उत्तरों की रेखा देवी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश मैखुरी ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। नंदप्रयाग रेंज के वनक्षेत्राधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि कर्मियों को मौके पर भेजने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन