फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Survey and report on CM's announcements submitted: DM

सीएम की घोषणाओं का सर्वे कर रिपोर्ट करें प्रस्तुत : डीएम

Wed, 29 Mar 2023 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Survey and report on CM's announcements submitted: DM
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर डीएम हिमांशु खुराना ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सीएम की घोषणाओं का सर्वे कर रिपोर्ट करें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी घोषणाएं विभाग स्तर पर हैं उनको शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन




अर्थ संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मार्च 2017 से अब तक 81 घोषणाएं की हैं, जिनमें से 40 पूर्ण हो गई हैं जबकि 28 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को कर्णप्रयाग से पोखरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर एसडीएम से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही सीडीओ को श्रीनगर-जोशीमठ 66 केवी लाइन की ब्रेकडाउन की समस्या को लेकर मुख्य अभियंता गढ़वाल क्षेत्र को 10 अप्रैल तक अपडेट देने और कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर के संबंध में ईई सिंचाई खंड थराली को एक हफ्ते में अपडेट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, डीफओ सर्वेश दुबे सहित लोनिवि के एई तथा वन विभाग के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed