फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sung patriotic songs, gave cultural presentation

Chamoli News: देशभक्ति के गीत गाए, सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

Mon, 27 Jan 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sung patriotic songs, gave cultural presentation
गोपेश्वर पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। सं
हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, केदारनाथ में भी फहराया तिरंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केदारनाथ धाम सहित जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराया गया और कार्यक्रम हुए। वहीं स्कूलों और संस्थाओं की ओर आयोजित कार्यक्रमों में रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही। इस दौरान देश मेला रंगीला... समेत कई देशभक्ति गीतों के साथ क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
केदारनाथ धाम में पुलिस, आईटीबीपी, मंदिर समिति और पुनर्निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं ने मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया। रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने जीआईसी कोठगी और केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल ने जीआईसी दशज्यूला-कांडई में गणतंत्र दिवस मनाया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय, सीडीओ डाॅ. जीएस खाती ने विकास भवन और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं, गुलाबराय मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां डीएम ने परेड की सलामी ली। वहीं, डीएफओ कल्याणी ने प्रभागीय कार्यालय परिसर में भी ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

गैरसैंण/ गौचर/ कर्णप्रयाग/ आदिबदरी/ नारायणबगड़। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने ध्वजारोहण किया। जबकि स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं गौचर में आईटीबीपी आठवीं वाहिनी, बीआरओ, डायट, और पालिका कार्यालय में भी कई कार्यक्रम हुए। रानीगढ़ गौरव सेनानी संगठन कार्यालय, मुख्य बाजार में व्यापार संघ, डिम्मर गांव, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली और देवाल सहित लंगासू, नौटी में भी कार्यक्रम हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की परेड में होमगार्ड की महिला टोली ने प्रथम
गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह हुआ। यहां जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने परेड की सलामी ली। पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, उद्योग, उद्यान, कृषि, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय खेलों की झांकियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं। परेड में होमगार्ड महिला टोली प्रथम, सशस्त्र पुलिस बल द्वितीय और फायर महिला टोली की परेड तृतीय स्थान पर रही। विभागीय झांकियों में उद्यान विभाग, राष्ट्रीय खेल और ग्राम्य विकास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, पोखरी, नंदानगर और नंदप्रयाग क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव के प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य मोहन लाल भारती, दर्शन लाल, बलवंत सिंह, प्रताप लाल, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed