{"_id":"6979f39c35437951360bbb9d","slug":"short-circuit-on-power-line-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-116911-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिजली की लाइन पर हुआ शॉर्ट सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिजली की लाइन पर हुआ शॉर्ट सर्किट
Wed, 28 Jan 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 Jan 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। जिला सहकारी बैंक के समीप बारिश के दौरान बिजली की लाइन पर अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे तारों में चिंगारी निकलने लगी। गनीमत रही कि तार टूटकर नीचे खड़े वाहनों पर नहीं गिरे जिससे बढ़ी दुर्घटना होने से बच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी और बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद कर दी गई। लाइनमैन ने बिजली लाइन चेक कर दोबारा लाइन को ठीक कर दिया। संवाद
एनपीएस खातों से मिले धनराशि निकासी की सुविधा
गोपेश्वर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विशेष परिस्थितियों में एनपीएस खातों से धनराशि की निकासी की सुविधा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जीपीएफ खाते से धनराशि की निकासी की सुविधा है उसी तरह एनपीएस खाते में भी व्यवस्था की जाए। कई बार युवक-युवतियों की शादी व अन्य कार्यों के लिए तत्काल धनराशि की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एनपीएस खाते से धनराशि निकालने की व्यवस्था हो तो परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लिहाजा इस संबंध में अविलंब कार्रवाई की जाए। संवाद