{"_id":"aed7707f2b2877641c2e0e75c5683a4b","slug":"school-name-will-not-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ववत रहेगा जीआईसी ग्वाड़-देवलधार का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ववत रहेगा जीआईसी ग्वाड़-देवलधार का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल घाटी स्थित जीआईसी ग्वाड़-देवलधार का नाम यथावत रखने पर सहमति बनी। इस विद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर करने को लेकर ग्रामीणों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को गंगोलगांव, सगर, ग्वाड़ और देवलधार के ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक की गई। कहा गया कि कुछ लोगों की ओर से विद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेहरबान सिंह रावत के नाम से करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई। क्षेत्र में स्वर्गीय मेहरबान सिंह के अलावा स्वर्गीय कुर्मानंद डिमरी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं।
विज्ञापन
स्वर्गीय केदार सिंह बिष्ट और स्वर्गीय देवेंद्र कुंवर ने भी विद्यालय स्थापना के लिए अपनी पांच-पांच नाली भूमि दान दी थी। ऐसे में एक व्यक्ति के नाम से विद्यालय का नाम रखने से विवाद की स्थिति पैदा होगी। आम राय बनाई गई कि विद्यालय का नाम यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिका सभासद माहेश्वरी देवी, दयाल सिंह, उदय सिंह, गोपाल सिंह राणा, अब्बल सिंह, सतेंद्र रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, सुरमा देवी, सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान विद्या देवी बिष्ट, प्रधान देवलधार वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।