{"_id":"678be57829f709739902b3b6","slug":"rebar-net-broke-on-malari-highway-one-laborer-died-one-injured-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-110317-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मलारी हाईवे पर निर्माणाधीन दीवार पर लगाया जा रहा सरिये का जाल टूटा, एक मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मलारी हाईवे पर निर्माणाधीन दीवार पर लगाया जा रहा सरिये का जाल टूटा, एक मजदूर की मौत, एक घायल
Sun, 19 Jan 2025 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 04:30 PM IST
सार
सलधार के पास निर्माणाधीन दीवार के ऊपर सरिये का जाल बिछाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जाल टूट गया और दो मजदूर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
मलारी हाईवे पर सलधार के समीप हाईवे किनारे निर्माणाधीन दीवार में बिछाया जा रहा सरिये का जाल टूटने से दो मजदूर घायल हो गए। अन्य मजदूरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ ले जाया जा रहा था, जिनमें से एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। जबकि एक मजदूर घायल हुआ है।
विज्ञापन
मलारी हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण और सुधारीकरण का काम चल रहा है। शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे सलधार के पास निर्माणाधीन दीवार के ऊपर सरिये का जाल बिछाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जाल टूट गया और दो मजदूर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: बदला मौसम... बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, हो रही कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
अन्य मजदूरों की मदद से उन्हें सीएचसी ज्योतिर्मठ ले जाया जा रहा था, जिसमें से नेपाल मूल के मजदूर घनश्याम (48) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल मजदूर काे हल्की चोटें आई हैं। ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि निर्माण कार्य के दाैरान ये हादसा हुआ है।