फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Poisoned baby and self

पति से कहासुनी होने पर खुद और बच्चे को खिलाया जहर

Sat, 06 May 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sat, 06 May 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन

पति से कहासुनी होने पर खुद और बच्चे को खिलाया जहर नारायणबगड़ (ब्यूरो)। ब्लॉक के झिंझोणी गांव निवासी एक महिला ने पति के साथ कहासुनी होने पर खुद जहरीला पदार्थ खाया और एक साल के बेटे को भी खिला दिया।

विज्ञापन


महिला के पति ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। शनिवार को ब्लाक के झिंझोणी गांव निवासी रजनी (24) की पति से कहासुनी हो गई। पति ने किसी काम के लिए बोला, लेकिन महिला ने मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर उसका पति के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने खुद जहरीला पदार्थ खा लिया और एक साल के बेटे (सतेंद्र) को भी खिला दिया। कुछ देर बाद उसके पति विनोद ने देनों को देखा तो उनकी तबियत खराब हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने दोनों को बेहोशी की हालत में 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ भर्ती कराया। पीएचसी नारायणबगड़ के चिकित्सक डा. सुधीर डिमरी ने बताया कि महिला और बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि विनोद के पास इन दिनों कोई नौकरी नहीं थी और घर पर खाली बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed