फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: People against liquor shop in Adibadri protest will be held on 16 July

Chamoli News: आदिबदरी में शराब की दुकान के विरोध में एकजुट हुए लोग, 16 जुलाई को होगा प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

बैठक में आदिबदरी की उप प्रधान मुन्नी देवी ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से युवा नशे की गर्त में चला जाएगा। महिलाएं बच्चों का भविष्य बरबाद नहीं होने देंगी।

विज्ञापन
Chamoli News: People against  liquor shop in Adibadri protest will be held on 16 July
बैठक करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में खुली शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में ग्रामीणों ने बैठक की। ग्रामीणों ने आंदोलन के लिए गांव स्तर पर नशा विरोधी समिति बनाने और 16 जुलाई को शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में महिलाएं व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आदिबदरी की उप प्रधान मुन्नी देवी ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से युवा नशे की गर्त में चला जाएगा। महिलाएं बच्चों का भविष्य बरबाद नहीं होने देंगी। हर हाल में महिलाएं आदिबदरी से शराब की दुकान को हटाकर ही दम लेंगी। प्रधान कांसुवा भूपेंद्र कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से अपराध में वृद्धि होगी और शराब पीकर वाहन चलाने से हादसे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शराब की दुकान को बंद करने के लिए सभी 16 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे। बैठक में आरती देवी, आशा थपलियाल, भागीरथी, सुमेदा, सीमा, नगली के प्रधान मनोज कुंवर, दिनेश कुमार, भुवन बरमोला, विजय खण्डूड़ी, बलवंत भंडारी, नरेश बरमोला व अन्य उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed