{"_id":"692856b02a886178260cce4d","slug":"narayanbagad-husband-accused-of-killing-his-wife-sent-to-jail-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-119539-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणबगड़ : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणबगड़ : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल
Thu, 27 Nov 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
छैकुड़ा गांव का मामला, पत्थरों के नीचे दबा दिया था शव
पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश के आरोपी को भी भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। विकासखंड के छैकुड़ा गांव में पत्नी की हत्या और शव को ठिकाने लगाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर देवाल में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश के आरोपी पति प्रताप सिंह को भी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
बीते 26 नवंबर को छैकुड़ा गांव निवासी विनय देवी ने पुलिस को अपनी मां दमयंती देवी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति महावीर प्रसाद देवली से पूछताछ की तो वह लगातार बयान बदलता रहा। सख्त पूछताछ के बाद महावीर प्रसाद ने स्वीकार किया कि मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर पत्नी पर पत्थर से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने शव गांव से दूर एक गदेरे में लेजाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लापता महिला का शव बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले मेंं प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। घरेलू तनाव और आवेश में उठाए गए कदम कभी-कभी जीवनभर का पश्चाताप बन जाते हैं।