{"_id":"6a9d52064da1fae3c908980f","slug":"jilasu-tehsil-to-get-its-own-building-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126407-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिलासू तहसील को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिलासू तहसील को मिलेगा अपना भवन
Sun, 06 Sep 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू का अपना आवासीय और अनावासीय भवन बनेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग ने करीब 7.54 करोड़ रुपये लागत का इस्टीमेट शासन को भेजा है। इसमें 290.87 लाख रुपये आवासीय भवन और 463.13 लाख रुपये अनावासीय भवन पर खर्च होंगे। वर्तमान में तहसील खादी ग्राम उद्योग के बुनकर सेंटर में संचालित है।
नए भवन जिलासू खेल मैदान के पास 0.8 हेक्टेयर खाली भूमि पर बनाए जाएंगे। वर्ष 2015 में नवसृजित तहसील की घोषणा हुई थी। अपना भवन न होने से कार्यालय और तहसील संबंधी कार्यों में दिक्कतें आती थीं। सरणा सहित 30 से अधिक गांवों के लोग यहां भूमि संबंधी कार्यों के लिए आते हैं। नए भवन से कर्मचारियों को आवास और कार्यालय को उचित जगह मिलेगी। ग्राम प्रधान ममता रावत और अनूप रावत ने इसे ग्रामीणों के लिए आसान बताया। सहायक अभियंता शुभम कुमार सिंह ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू होगा। संवाद