फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   29 sadhus sent back from Badrinath due to lack of documents.

Chamoli News: दस्तावेज न होने पर बदरीनाथ से 29 साधुओं को वापस भेजा

Wed, 09 Sep 2026 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
29 sadhus sent back from Badrinath due to lack of documents.
पुलिस ने बदरीनाथ धाम में चलाया सत्यापन अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। वैध दस्तावेज न पाए जाने पर पुलिस ने बदरीनाथ धाम में रह रहे 29 साधुओं को लौटा दिया। पुलिस ने धाम में बाहर से आकर रहने वाले सभी लोगों से अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा है।

बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व पवित्रता को देखते हुए पुलिस की ओर से धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम में रह रहे 50 से अधिक साधू संतों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 29 साधुओं के पास वैध या पूर्ण दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके पर बस बुलाई और पुलिस की देख-रेख में सभी 29 श्रद्धालुओं को ऋषिकेश या हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। बदरीनाथ पुलिस ने बताया कि धाम में किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के नहीं रहने दिया जाएगा। यदि पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed