फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the dumping zone is not created soon, a case will be registered

शीघ्र डंपिंग जोन नहीं बनाया तो दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 24 Feb 2022 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
If the dumping zone is not created soon, a case will be registered
वन विभाग के डीएफओ ने निर्माणाधीन ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क के मलबे से वन भूमि व तीन सौ बांज व बुराश के पेड़ों को हुए नुकसान की जांच की। जांच में लगभग डेढ़ हेक्टेयर भूमि और पेड़ों को क्षतिग्रस्त पाया गया। डीएफओ ने रेंज अधिकारी को क्षति का आकलन कर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। कहा कि शीघ्र डंपिंग जोन नहीं बनाया गया तो कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पांच किलोमीटर की ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क का मलबा डंपिंग जोन में नहीं डालकर वन पंचायत की भूमि पर डाला गया। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग, राजस्व विभाग व जनप्रतिनिधियों ने इसकी संयुक्त जांच की। वन विभाग ने तीन सौ पेड़ों को हुए नुकसान पर 75 हजार का जुर्माना भी लगाया। वहीं डंपिंग जोन नहीं बनाने पर काम रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने इस सड़क की जांच की। जांच में तमाम कई अनियमितताएं मिलीं। डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि इस सड़क पर एक भी डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है। सड़क कटिंग का मलबा वन पंचायत की भूमि पर डाला गया है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने रेंज अधिकारी देवाल को क्षति के नुकसान का आकलन कर कार्यदायी संस्था एनसीसीपी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन) पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शीघ्र डंपिंग जोन नहीं बनाया गया तो कार्यदायी संस्था पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं निर्माणाधीन मोपाटा, देवसारी व सौरीगाड़ सड़क का मलबा वन भूमि में डालने की शिकायत मिली है। इन सड़कों की भी जांच होगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डीएफओ से सड़क कटिंग का काम शुरू करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed