{"_id":"6a087164b8be38236c0646aa","slug":"horse-and-mule-rentals-will-increase-along-the-hemkund-sahib-yatra-route-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118643-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में घोड़े खच्चरों के किराये में होगी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में घोड़े खच्चरों के किराये में होगी वृद्धि
Sat, 16 May 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 16 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
माणा में पार्किंग के लिए गांव के साथ समझौता करने पर भी बनी सहमति
- जिला पंचायत की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों के किराये दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर जिला पंचायत की बैठक में सहमति बनी है। साथ ही माणा में पार्किंग निर्माण के लिए ग्राम पंचायत के साथ समझौता करने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। माणा में पार्किंग व्यवस्था पर ग्राम पंचायत के साथ समझौते पर चर्चा के बाद इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पारित किया गया। यात्रा मार्ग पर ईडीसी के घोड़े खच्चरों के किराये में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सदस्यों ने इसपर जरूरी कार्रवाई के लिए सहमति व्यक्त की। इसके अलावा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक मेंतेज सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेश कुमार बिष्ट, साक्षी नेगी, कामेश्वरी देवी, कला देवी, विपिन फरस्वाण, प्रदीप बुटोला, विक्रम सिंह, जय प्रकाश, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।