{"_id":"6790f5d9ba6e6a805d04b1c4","slug":"hope-raised-for-resumption-of-gopeshwar-kotdwar-roadways-bus-service-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110386-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपेश्वर-कोटद्वार रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपेश्वर-कोटद्वार रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी
Wed, 22 Jan 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सीमांत जनपद चमोली के गोपेश्वर से कोटद्वार तक रोडवेज बस सेवा के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार की ओर से बस संचालन को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। साथ ही बस के समय और रूट का आकलन भी शुरू कर दिया गया है।
उत्तराखंड राज्य गठन से पहले गोपेश्वर-कोटद्वार रोडवेज बस सेवा संचालित होती थी लेकिन राज्य गठन के बाद इसका संचालन बंद कर दिया गया। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक अधिवक्ता हरीश पुजारी और अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन की बसों की पहाड़ में कमी है। कोटद्वार-गोपेश्वर बस सेवा शुरू होती है तो चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा। इधर, परिवहन विभाग के सहायक महाप्रबंधक अनुराग पुरोहित का कहना है कि कोटद्वार-गोपेश्वर रोडवेज बस सेवा फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। बस सेवा के संचालन और रूट चार्ट का खाका तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द सेवा शुरू हो जाएगी।