फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CM Dhami arrives in Badrinath offers prayers to Badri Vishal attend the cultural festival

चमोली: बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक महोत्सव में करेंगे शिरकत

Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
सार

भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। आज सीएम धामी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन
CM Dhami arrives in Badrinath offers prayers to Badri Vishal attend the cultural festival
सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अब वह धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन


भगवान बदरीविशाल की भूमि उत्तराखंडी लोक संस्कृति से सराबोर नजर आई। मौका है देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद सबकुछ स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी ने पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।
विज्ञापन


भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में शनिवार को दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का उद्घाटन ले. जनरल डीजी मिश्रा ने किया था। हमारी विरासत, हमारा भविष्य, थीम पर आयोजित महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक बाद्य यंत्रों व धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम सराबोर रहा। पांडव नृत्य, छंतोली नृत्य भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन के आखरी में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर के गीतों के साथ हुआ। प्रियंका महर ने स्वामी जी मेरा चला हिमाचल, पहाड़ों की बांध छौं मि..., सहित विभिन्न गीतों ने सुबह से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही प्रथम दिन के कार्यक्रम संपन्न हो गए।

शादी में दिखावे पर रोक: खर्च पर लगाम, तीन से अधिक गहने पहने तो 25 हजार जुर्माना, जौनसार में मुहिम ने पकड़ा जोर

माणा में स्थापित किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

भारतीय सेना की ओर से देश के प्रथम गांव माणा में भव्य उच्च ध्वजदंड पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया है। इसका उद्घाटन ले. जनरल अनिंघ सेन गुप्तापीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सेंट्रल कमांड ने किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा भारतीय सेना और सीमांत समुदायों के बीच गहरे विश्वास और और सहयोग का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि राष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ सैनिक की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed