फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water corporation workers boycotted the work

पेयजल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water corporation workers boycotted the work
गोपेश्वर में जल निगम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते जल निगम के कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
वेतन और पेंशन भुगतान कोषागार से कराने की मांग को लेकर पेयजल निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया।
विज्ञापन

पेयजल कर्मियों ने कहा कि अक्तूबर माह में पेयजल मंत्री ने उनकी मांग 28 दिन में पूरा करने की बात कही थी लेकिन दो माह बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। ऐसे में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड पेयजल निगम के महामंत्री ने देहरादून में आमरण अनशन शुरू किया है। इसके समर्थन में गोपेश्वर पेयजल निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। मंगलवार को कार्य बहिष्कार के बाद कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। धरने पर अधिशासी अभियंता वीके जैन, अरुण प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता चंद्रपाल, अंकित सिंह, होरी लाल, प्रधान सहायक विक्रम सिंह वरिष्ठ सहायक जनार्दन प्रसाद मलासी, किशन सिंह रावत, जीत सिंह रावत, अरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed