फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal phone service disrupted in seven months

देवाल में सात माह से फोन सेवा ठप

Mon, 10 Oct 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 10 Oct 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। पिंडर घाटी के देवाल में सात माह से बेस फोन सेवाएं ठप हैं तो ब्लाक मुख्यालय सहित गैरसैंण की ब्रॉडबैंड सेवा एक माह से अनियमित बनी है। यही नहीं मोबाइल सेवा भी आए दिन बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


देवाल ब्लाक में बीएसएनएल के करीब 80 से अधिक बेस फोन उपभोक्ता हैं। यहां सात माह से बेस फोन सेवा ठप है लेकिन निगम है कि बिल भेज ही रहा है। नारायणबगड़ में आए दिन निगम की बेस फोन सेवा ठप रहती है। यही नहीं कर्णप्रयाग सहित गैरसैंण में निगम की बदहाल इंटरनेट सेवा लोगों के लिए समस्या बनी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए दुकानों का पंजीकरण हो या डाकघर से टिकट खरीदना, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन हो या जनसुविधा केंद्र से खतौनी की नकल सभी ऑनलाइन कामकाज इंटरनेट सेवा के बाधित होने से बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट, कर्णप्रयाग के पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई सहित अन्य का कहना है कि पहाड़ में सबसे बड़े संचार नेटवर्क का आए दिन खराब होना लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। दूसरी ओर निगम के एसडीओ बीएस रावत ने बताया कि विभाग के पास न कर्मचारी हैं और न ही बजट।


देवाल की लाइन खराब होने कि सूचना कई बार उच्चाधिकारियों को दी गई है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया। टेलीफोन बिल माफ करने के लिए भी कई बार लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed